प्रेस क्लब दून में 24 अप्रैल को देव डोली दर्शन एवं डोली रवानगी कार्यक्रम में शामिल हो :आचार्य सुंदरियाल

प्रेस क्लब दून में 24 अप्रैल को देव डोली दर्शन एवं डोली रवानगी कार्यक्रम में शामिल हो :आचार्य सुंदरियाल
Spread the love

देहरादून।ईष्ट देव सेवा समिति के तत्वधान में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्रीदेव भूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के तत्वधान में दिनांक 24 अप्रैल एवं 25 अप्रैल को महाकुंभ के पावन पर्व पर उत्तराखंड की समस्त देव डोलियों एवं नेजा निशानों का आगमन सुनिश्चित हुआ है जिसमें उत्तराखंड की समस्त देव डोलिया 24 अप्रैल को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में अपराहन 2:00 बजे एकत्रित होकर नगर परिक्रमा करते हुए 25 अप्रैल को उक्त कार्यक्रम अनुसार ब्रह्म कुंड हरिद्वार में सामूहिक स्नान करने के लिए प्रस्थान करेगी।

मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज के नेतृत्व में भी ईष्टदेव श्री नागराजा भगवान का निशान एवं माँ धारी देवी की देव डोली भी पावन महाकुंभ पर में दिव्य स्नान हेतु शामिल हो रही है। महाराज ने समस्त भक्तजनों से एवं अपने इष्ट देव के श्री चरणों में आस्था विश्वास रखने वाले सभी प्रभु प्रेमियों से एवं धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, कीर्तन मंडलियों से निवेदन किया है कि आप सभी ईष्ट देव अनुरागी भक्तजनों 24 अप्रैल को प्रात 9:00 बजे उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में देव डोली दर्शन एवं देव डोली रवानगी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

देवभूमि खबर

Related articles