जल कल अभियंता कार्यप्रणाली सुधारें अन्यथा क्षेत्र वासी आंदोलन को बाध्य होंगे :भास्कर चुग
विकासनगर।राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने जलकल अभियंता के गैर जिम्मेदारी भरे व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल कल अभियंता की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए वह जरूरी क़दम उठायें. अन्यथा क्षेत्र वासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
आपको बताते चलें कि वराहुल प्रियंका गाँधी सेना द्वारा गत सप्ताह उत्तराखंड जल संस्थान के विकासनगर कार्यालय पर विकासनगर की बदतर पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था तो कुछ दिन तो आपूर्ति ठीक रही परन्तु हालत फिर से खराब होने लगी है.
पहाड़ी गली में कल दोपहर से पानी नहीं आने पर संगठन की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा व जिला महासचिव सोनिया जीना ने आज सुबह जल कल अभियंता को फ़ोन पर शिकायत की तो जवाब मिला कि मोटर खराब है. उन्होंने टेंकर के माध्यम से आपूर्ति करने की मांग की मगर फिर भी तीन घंटे तक टैंकर नहीं भेजा गया।
जलकल अभियंता के इस गैर जिम्मेदारी भरे व्यवहार की शिकायत कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह से की, तब जाकर पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर पंहुचा तो टैंकर देखते ही क्षेत्रवासियों की पानी भरने हेतु भीड़ लग गयी।
संगठन पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता श्री ए के सिंह का धन्यवाद करते हुए मांग की कि जल कल अभियंता की कार्याप्रणाली सुधारने के लिए वह जरूरी क़दम उठायें. अन्यथा क्षेत्र वासी आंदोलन को बाध्य होंगे।

