सपा विधायक मनोज पारस गिरफ्तार, भेजे गए जेल,गैंग रेप के हैं आरोपी

लखनऊ।बिजनौर के नगीना से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस को गैंगरेप के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जेल भेज दिया है. सपा विधायक तथा पूर्व मंत्री मनोज पारस ने महिला को सरकारी राशन की दुकान उसे दिलाने का भरोसा दिलाकर अपने अपने घर बुलाया. विधायक पर आरोप है कि यहां मनोज पारस के साथ जयपाल, अस्सू, कुंवर सैनी ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के आरोपित विधायक मनोज पारस को शनिवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पेश हुए. कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दे दिया. उनकी तरफ से पेश जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 4 जून को होगी. तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा।

