सरकार ने महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया

सरकार ने महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया
Spread the love

हरिद्वार।मुख्यमंत्री श्री ‍पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर उन्हें टोक्यो में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और ₹25 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया एवं पुरस्कार से जुड़ी ₹31 हजार राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण  के तहत वंदना को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर वंदना ने प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles