सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मजदूरों और मजबूर लोगों को पहुंचाया राशन तथा मास्क
देहरादून।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राशन मास्क वितरित कर मलिन बस्ती तथा मजदूरों के घरों तथा थाना सहसपुर तथा पुलिस के जवानों को सैनिटाइजेशन किया
थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुशहालपुर के इस्लाम नगर शीतला नदी तथा लक्ष्मीपुर में रह रहे लखीमपुर खीरी के प्रवासी मजदूरों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्रा अमर सिंह कश्यप तथा इंद्रपाल सिंह एवं राजेश कुमार तथा अमित कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा गरीब मजदूरों को राशन वितरित किया गया साथ ही साथ पूरी मलिन बस्ती मैं सैनिटाइजर का छिड़काव भी करके उसे कीटाणु मुक्त करने का प्रयास किया गया साथ ही मजदूरों को मास्क भी बांटे गए सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि लॉक डाउन की अवधि बढ़ती है तो वह भविष्य में भी मजदूरों और असहायओं की मदद के लिए तत्पर रहेंगे इस कार्यक्रम के दौरान सहसपुर थाने से कांस्टेबल प्रवीण कुमार की देखरेख में राशन वितरित कराया गया और लिस्ट बनाई गई और लॉक डाउन तथा सोशल डिस्टेंस के समस्त मानकों का अनुपालन करते हुए राशन वितरित किया गया मास्क बांटे गए तथा बस्ती एवं मजदूरों के घरों तथा थाना सहसपुर एवं पुलिस के जवानों को विभिन्न पिकेट तथा थाना सहसपुर में जाकर सैनिटाइज किया गया इसके साथ ही देहरादून से लेकर लांघा रोड तक पढ़ने वाली समस्त विकेट के जवानों को भी सैनिटाइज करने का कार्य सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ,,अमर सिंह कश्यप ,,इंद्रपाल सिंह ,राजेश कुमार ,,,अमित कुमार,,, आदि के द्वारा किया गया

