मुसलमान देश के किराएदार नहीं हिस्सेदार हैं:ओवैसी

Spread the love

हैदराबाद।एजेंसी।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और हैदराबाद से चौथी बार सांसद चुने गए असदुद्दीन औवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 300 सीट जीतने के बावजूद उनकी मनमानी नहीं चल सकेगी। हम यहां बराबर के शहरी हैं किराएदार नहीं हिस्सेदार रहेंगे।

हैदराबाद में मक्का मस्जिद पर लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।

ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों को देश का किराएदार नहीं समझा जाना चाहिए। वह भारत के हिस्सेदार हैं। वह इस देश में बराबरी के नागरिक हैं और उन्हें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।

देवभूमि खबर

Related articles