चौबट्टाखाल विधानसभा के बैजरो पोखड़ा मार्ग के सड़कों के घोटालों के लिये कौन जिम्मेदार विधायक व सांसद :इं० डीपीएस रावत

चौबट्टाखाल विधानसभा के बैजरो पोखड़ा मार्ग के सड़कों के घोटालों के लिये कौन जिम्मेदार विधायक व सांसद :इं० डीपीएस रावत
Spread the love

सतपुली।लोकसहिंता प्रतिनिधि इं० डीपीएस रावत ने पी०डब्लू०डी० बैजरो डिवीज़न पर गम्भीर भ्रष्टाचार
के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कक मुख्य मार्गो की सड़को की बहुत हालाता खराब हैं कई गावँ मे तो पिछले 20 सालों से बिना डामरीकरण के वाहन चल रहे हैं,और बैजरो पोखडा, सतपुली कोटद्वार मार्ग पर भी बहुत गड़े हो रखे हैं जिस पर आजतक सरकार ने ध्यान नहीं दिया।उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।

लोकसहिंता प्रतिनिधि इं० डीपीएस रावत ने अपने चौबट्टाखाल विधानसभा के भ्रमण के दौरान मुख्य मार्गो की सड़को की खराब हालात पर लोक निर्माण की कार्यशैली पर उंगली उठाई।उन्होंने कहा कि कई गावँ मे तो पिछले 20 सालों से बिना डामरीकरण के वाहन चल रहे हैं ।जिस पर आजतक सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
श्री रावत ने कहा कि बैजरो पोखडा मार्ग पर काणाखेत पर अभी कुछ समय पहले इस रोड का पीडब्लूडी द्वारा नया टेंडर निकालकर नई सड़क बनाई गई थी। जो आज तारकोल उखड़कर चुका हैं। कही ना कही घोटाले की जड़ हैं जो घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहां हैं। इस काण्ड मे पी०डब्लू०डी० की मिली भगत हो सकती हैं।इन्ही घटिया सड़कों के कारण दो दिन पहले रशियामगादेव से ललितपुर के पास एक बाहन दुघर्टना भी हो चुकी हैं। जिसका नतीजा एक लड़का अपनी जान गवा चुका हैं और एक गम्भीर रूप से घायल हो चुका हैं और वह अब दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल मे ठीक होने की जंग लड़ रहा हैं। यह कोई नया मामला नहीं हैं यह पिछ्ले 20 सालो से हो रहा हैं पहाड़ो मे हादसे जिसका नतीजा पहाड़ के लोग झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ो मे विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन का खेल खेला जा रहा है। जिसमे ब्लॉक पोखडा, बीरोखाल एकेश्वर ब्लॉक के मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी यहां से विधायक, सांसद रह चुके हैं पर धरातल पर कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा हैं । सतपाल महाराज भी इस क्षेत्र से कांग्रेस बीजेपी के विधायक सांसद भी रहे हैं पर आज कई गावँ मुख्य सड़कों से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि बैदीखाल भरोलीखाल, ऐरोली मार्ग , रशियामगादेव से ललितपुर गड गड्डों और चोरखिंण्डा सैंधार मार्ग विना डामरीकरण मे चल रहे है जिसका नतीजा आम पहाड़ी लोगो को भुगतना पड़ रहा हैं ।

देवभूमि खबर

Related articles