राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में गंगा की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिलाई शपथ
टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम के संयोजक डॉ.पी. सी. पैन्यूली ने छात्र-छात्राओं ,शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गंगा की सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू नेगी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट, अवशेष पूजा सामग्री, पॉलिथीन इत्यादि गंगा के साथ-साथ अन्य नदियों में भी प्रवाहित करने से बचें और लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने में सहायता करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता काला एवं डॉ संजीव सिंह नेगी के अतिरिक्त नमामि गंगे कार्यक्रम में सहयोग करने वाले डॉ.संदीप बहुगुणा, डा. जयेंद्र सजवान, डॉ आशा डोभाल, डॉ.पुष्पा पंवार, डॉ.आरती खंडूरी, डॉ.पद्मा वशिष्ठ, डॉ शालिनी रावत, डॉ.ममता रावत, डॉ.श्रीकृष्ण नौटियाल डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली आदि उपस्थित थे।

