हंस फाउंडेशन ने सीएम को 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 60 नेबोलाइजंर मशीन, 500 ऑक्सिमीटर भेंट किये
देहरादून।बीजापुर हाउस में हंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 60 नेबोलाइजंर मशीन, 500 ऑक्सिमीटर, डिजिटल थर्मोमीटर, पीपीई किट, इंफ्रारेड थर्मोमीटर, व अन्य सामग्री भेंट किए। इस सामग्री को रुद्रप्रयाग जनपद के लिए भेजा जा रहा है। जल्द अन्य जनपदों के लिए भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

