हरिद्वार सुगम और जटिलताओं से पूर्ण जनपदः जिलाधिकारी

Spread the love
हरिद्वार।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र चैधरी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी आज हरिद्वार प्रेस क्लब देवपुरा के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा महामंत्री महेश परिख ने प्रेस क्लब पहुंचने पर जिलाधिकारी औए एसएसपी का आभार व्यक्त किया। पत्रकार संस्था ने जिलाधिकारी को शाॅल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय दैनिक, स्थानीय समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जनपद को लेकर अपनी प्राथमिकतायें भी पत्रकारों से साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सुगम और जटिलताओं से पूर्ण जनपद हैं। इसका धार्मिक वातावरण, गंगा मैया पौराणिकता, मेले, इसे वैश्विक दृष्टि से विशेष बनाते हैं। शहरी और ग्रामीण भौगौलिक परिस्थितयों के हिसाब से कुछ चुनौतियां भी हैं जिन्हे संवेदनशीलता के साथ करना निराकरण प्राथमिकता है। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब दिये और सुझाव भी सुनें। उनके साथ जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार श्रीमती अर्चना, वरिष्ठ सहायक मुकेश, कनिष्ठ सहायक अरूण, मोहक्कम, चंदर आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर