यूपीसीएल खंड विकासनगर की जनविरोधी कार्यप्रणाली को लेकर एमडी को भेजा शिकायती पत्र

यूपीसीएल खंड विकासनगर की जनविरोधी कार्यप्रणाली को लेकर  एमडी को  भेजा शिकायती पत्र
Spread the love

विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग ने यूपीसीएल खंड विकासनगर की जनविरोधी कार्यप्रणाली और उससे जनता को होने वाली परेशानी की शिकायत एमडी को एक शिकायती पत्र भेज कर की है।
भास्कर चुग एवं अरविंद शर्मा ने इस शिकायतें पत्र में एमडी से कहा है कि विकासनगर में यूपीसीएल दफ्तर में कनेक्टिविटी नहीं होने की समस्या बहुत लंबे समय से चल रही है जिस कारण नए कनेक्शन हेतु आवेदन करने वाले व्यक्ति रोजाना चक्कर काटकर भी कनेक्शन हेतु आवेदन नहीं कर पाते। सप्ताह में मुश्किल से 1 दिन ही कनेक्टिविटी मिल पाती है और उस दिन विभागीय लोग सिर्फ उन्हीं का काम करते हैं जिन का काम वह करना चाहते हैं।
इसके साथ ही नए कनेक्शन हेतु आवेदन पत्र जमा करने वाले को आवेदन पत्र की कोई रिसीव तक नहीं दी जाती. इस कारण जिस नए विद्युत कनेक्शन के लगने का समय मात्र 15 दिन का होता है उसको 2 महीने तक लटकाया जाता है।

अरविंद शर्मा एवं भास्कर चुग ने कहा कि पूर्व में भी संबंधित शिकायत स्थानीय अधिशासी अभियंता को की गई थी लेकिन उन्होंने इसका कोई समाधान नहीं किया जिस कारण जनता बहुत परेशान है. इसके साथ ही स्थानीय है अधिशासी अभियंता यूपीसीएल की अपनी कार्यप्रणाली भी जनहित की नहीं है। उनका व्यवहार जनता के प्रति बहुत खराब है और वह किसी भी बात का संतोषजनक समाधान नहीं करते. अधिशासी अभियंता की इस कार्यप्रणाली का पूरे विभाग पर असर पड़ रहा है जिस कारण जनता के सामने परेशानी ही परेशानी रहती है।जनता आखिर अपनी परेशानी कहे तो कहे किससे. इसीलिए आज ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन को प्रबंध निदेशक को पत्र लिखने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि यूपीसीएल ने अपनी कार्यप्रणाली को नहीं सुधारा तो यूपीसीएल के अखंड विकासनगर दफ्तर पर लगातार धरना प्रदर्शन करने के लिए एसोसिएशन बाध्य होगी।

देवभूमि खबर

Related articles