प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रचारित-प्रसारित की जाने वाले आह्वान पत्रिका का विमोचन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रचारित-प्रसारित की जाने वाले आह्वान पत्रिका का विमोचन
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश महामंत्री संगठन एवं अनुशांगिक संगठन प्रभारी विजय सारस्वत के नेतृत्व में नई दिल्ली में केन्द्रीय नेताओं महामंत्री संगठन के.सी. वेणुगोपाल, महामंत्री मुकुल वासनिक, मीडिया कमेटी के चेयरमैन रणदीप सिह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद एवं अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमो की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रचारित-प्रसारित की जाने वाले आह्वान पत्रिका का विमोचन भी किया। केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के अलावा पूर्व दर्जा मंत्री अजय सिह, प्रदेष उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, विशेष आमंत्रित सदस्य शिल्पी अरोड़ा, पूर्व महामंत्री अनुपम शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश्वर पैन्यूली शामिल रहे।

देवभूमि खबर