10.28 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय नशा तस्कर गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत करीब 3.50 लाख

10.28 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय नशा तस्कर गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत करीब 3.50 लाख
Spread the love

देहरादून।ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र से एक शातिर नशा तस्कर को 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 3 सितम्बर को कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र इकबाल, निवासी सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 267/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए एक स्थानीय नशा तस्कर से स्मैक सस्ते दामों पर खरीदकर लाया था। वह इसे अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, जुआ अधिनियम तथा अन्य मामलों में अभियोग दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर तथा कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles