पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए महाविद्यालय में विशेष सत्र आयोजित, छात्रों को पंजीकरण की दी गई जानकारी

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए महाविद्यालय में विशेष सत्र आयोजित, छात्रों को पंजीकरण की दी गई जानकारी
Spread the love

नैनबागर। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु महाविद्यालय में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

सत्र के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) श्री परमानंद चौहान ने डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई। उन्होंने छात्रों को योजना के लाभ और आवेदन की आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मंजू कोगियाल, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) संदीप कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) डॉ दुर्गेश कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) डॉ मधुबाला जुवाठा, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) डॉ दिनेश चंद्र, प्रयोगशाला सहायक भुवन चंद्र डिमरी, अनु सेवक रोशन सिंह रावत एवं अनिल सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles