HTML tutorial
HTML tutorial

सीमैट में प्रशिक्षणरत 26 उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, प्रशिक्षण पूरा होते ही संभालेंगे नई जिम्मेदारी

सीमैट में प्रशिक्षणरत 26 उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, प्रशिक्षण पूरा होते ही संभालेंगे नई जिम्मेदारी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 ने राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के अंतर्गत सीमैट (शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान), उत्तराखण्ड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 26 उप शिक्षा अधिकारियों की नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संस्थान से विधिवत कार्यमुक्त होकर निर्धारित तैनाती स्थल पर योगदान देना होगा।

जारी आदेश के अनुसार सुश्री चेतना रावत को देवाल (चमोली), श्री भीम सिंह को धारचूला (पिथौरागढ़), श्री विवेक पाण्डे को गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), सुश्री निधि को गरुड़ (बागेश्वर), श्री अभिषेक त्रिपाठी को भटवाड़ी (उत्तरकाशी) तथा श्री अजय कुमार सिंह को भैंसियाछाना (अल्मोड़ा) में तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार श्री गौरव मैठाणी को नैनीडांडा (पौड़ी), श्री विकान्त सिंह को मोरी (उत्तरकाशी), सुश्री दीपिका परिहार को भिलंगना (टिहरी), सुश्री दीपाली बड़शिलिया को बाराकोट (चम्पावत), सुश्री नैन्सी कर्णवाल को कोट (पौड़ी), श्री तिमुवन सिंह जैम्याल को धौलादेवी (अल्मोड़ा) तथा श्री नीशू सैनी को थराली (चमोली) में तैनात किया गया है।
इसके अलावा श्री अंकुश सिंह बिष्ट को पोखरी (चमोली), सुश्री शबनम को रिखणीखाल (पौड़ी), सुश्री स्वाति देवी को ताकुला (अल्मोड़ा), श्री अवधेश कुमार को स्याल्दे (अल्मोड़ा), सुश्री रचना सिंह को पाटी (चम्पावत), श्री हरिओम सिंह को कपकोट (बागेश्वर) तथा श्री विजय सिंह बिष्ट को धारी (नैनीताल) में तैनाती दी गई है।

शेष अधिकारियों में श्री प्रदीप प्रसाद को बेतालघाट (नैनीताल), सुश्री रुचि को चकराता (देहरादून), सुश्री तेजस्विता आर्य को जखोली (रुद्रप्रयाग) तथा सुश्री तनीशा पाण्डे को पोखड़ा (पौड़ी) में तैनाती दी गई है। वहीं श्री आलोक भट्ट को चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और श्री किशन आनन्द को चम्पावत में तैनाती दी गई है। शासनादेश में इन दोनों अधिकारियों के लिए दुर्गम श्रेणी में कार्यस्थल रिक्त न होने का उल्लेख किया गया है।

 

देवभूमि खबर

Related articles