HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में 24 उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड में 24 उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 ने प्रशासनिक हित में राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के अंतर्गत कार्यरत 24 उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नए विकासखंडों में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में श्री शुभम वर्मा को धारी (नैनीताल) से विण (पिथौरागढ़), श्री भूपेन्द्र ढौंडियाल को थराली से दशोली (चमोली), श्री संजय कुमार भट्ट को पाटी (चम्पावत) से उखीमठ (रुद्रप्रयाग), श्री प्रज्ञानंद पलिहा को स्याल्दे से हवालबाग (अल्मोड़ा), श्रीमती राशि बुधलाकोटी को गाट (नैनीताल) से कोटाबाग (नैनीताल) तथा श्री रजनीश राजा कर्ण को ताकुला (अल्मोड़ा) से नारसन (हरिद्वार) में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा कु. नेहा को पोखरी (चमोली) से चौखुटिया (अल्मोड़ा), श्री राजेश कुमार अटवाल को धारचूला (पिथौरागढ़) से गैरसैंण (चमोली), श्री सौरभ पाण्डे को मोरी (उत्तरकाशी) से कीर्तिनगर (टिहरी), सुश्री भारती गैरोला को कोट (पौड़ी) से पौड़ी, सुश्री सुनील सिंह कार्की को भिलंगना (टिहरी) से द्वाराहाट (अल्मोड़ा) तथा श्री योगेन्द्र प्रसाद को देवाल (चमोली) से नौगांव (उत्तरकाशी) भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती हर्षा रावत को भटवाड़ी (उत्तरकाशी) से चम्बा (टिहरी), सुश्री दीक्षा बेलवाल को धौलादेवी (अल्मोड़ा) से बागेश्वर, सुश्री तनुजा देवराड़ी को जखोली (रुद्रप्रयाग) से रायपुर (देहरादून), श्री प्रशान्त कुमार को भैंसियाछाना (अल्मोड़ा) से अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) तथा श्री अजीत सिंह कर्णवाल को कपकोट (बागेश्वर) से जोशीमठ (चमोली) भेजा गया है।

 

शेष अधिकारियों में श्री मनोज कुमार जोशी को पोखड़ा (पौड़ी) से डीडीहाट (पिथौरागढ़), श्री कमल भट्ट को बाराकोट (चम्पावत) से दुगड्डा (पौड़ी), श्री नीरज अधिकारी को गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) से लोहाघाट (चम्पावत), श्रीमती शिवानी कौशल को चकराता (देहरादून) से जौनपुर (टिहरी), श्री रवि कुमार को नैनीडांडा (पौड़ी) से डुण्डा (उत्तरकाशी), सुश्री किरन नेगी को रिखणीखाल (पौड़ी) से कर्णप्रयाग (चमोली) तथा कु. हिमांशु बिष्ट को गरुड़ (बागेश्वर) से ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) में तैनाती दी गई है।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र की प्रति शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में नियमानुसार यात्रा भत्ता एवं यात्रा अवकाश देय होने की बात भी कही गई है। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles