सीज किए गए वाहन पार्किंग से चोरी कर फरार हुए 3 आरोपी गिरफ्तार, दोनों बुलेट बरामद

सीज किए गए वाहन पार्किंग से चोरी कर फरार हुए 3 आरोपी गिरफ्तार, दोनों बुलेट बरामद
Spread the love

गोपेश्वर। चौकी पटियालधार के पास पुलिस द्वारा सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को पार्किंग से चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या DL14 SF 7657 एवं HR26 FI 551 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी पटियालधार के समीप स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ व्यक्ति दोनों सीजशुदा वाहनों को पार्किंग से चोरी कर फरार हो गए।

घटना की सूचना चौकी पटियालधार के कांस्टेबल सुनील चंद्र द्वारा पुलिस को दी गई। मामले में कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 22/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश एवं चेकिंग अभियान शुरू किया। साथ ही नजदीकी थाना एवं चौकियों को भी घटना की सूचना देकर संदिग्धों की तलाश तेज की गई।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम को अलकापुरी प्रतीक्षालय में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद तीनों को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 8 अगस्त 2026 को चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन बरामद कर लिए गए।

मामले में पुलिस ने धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विक्की सरकार पुत्र निपिन सरकार, निवासी 44 ए72, न्यू सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली; गोपाल पुत्र कमलेश, निवासी मकान नंबर 186, कॉलोनी दिलशाद, थाना सीमापुरी, ईस्ट दिल्ली; तथा आदित्य पुत्र विनोद सिंह, निवासी सुखराड़ी, थाना 17/18, गुड़गांव, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक रणजीत लाल, हेड कांस्टेबल विवेक रावत, हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चंद्र एवं कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles