HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने किया जिओ द्वारा संचालित की जा रही 4जी सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया जिओ द्वारा संचालित की जा रही 4जी सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्णागिरि धाम में जिओ द्वारा संचालित की जा रही है 4जी सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया । उन्होंने पूर्णागिरि धाम में 4G सेवा का शुभारंभ के लिए श्री मुकेश भाई अंबानी और जियो परिवार का धन्यवाद किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कोरोना महामारी के वक्त मोबाइल और डाटा कनेक्टिविटी अति महत्वपूर्ण है । छात्रों की पढ़ाई ,मध्यम और लघु उद्योग उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों का स्थानीय नागरिकों के लिए डाटा कनेक्टिविटी  बेहद जरूरी है  ।उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया की परिकल्पना साकार हो रही है । पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से नेटवर्किंग से जोड़ा गया है । उत्तराखंड सरकार भी भारत सरकार के साथ डिजिटल क्रांति के चित्र में आगे बढ़ रही है ।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और जिओ कंपनी ने मिलकर उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य किया है । मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है यहां अनेक धार्मिक स्थल है  जिओ अधिकतर स्थानों में अपनी 4जी सेवाएं दे रहा है । महत्वपूर्ण मंदिरों  और तीर्थ क्षेत्रों को अपने 4G नेटवर्क से जुड़ चुका है ।जिओ ने उत्तराखंड बॉर्डर  में भी 14 साइट प्रारंभ कर दी है  जिससे उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोग भी अब 4G डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत अब जियो मां पूर्णागिरि धाम को भी  अपनी 4G नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है ।मां पूर्णागिरि धाम 108 सिद्ध पीठ में से एक है और  बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां हर वर्ष दर्शनार्थ आते हैं ।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जिओ के उत्तराखंड स्टेटस श्री विशाल अग्रवाल ,पूर्णागिरी मंदिर के चेयरमैन त्रिभुवन पांडे ,रितेश पांडे आदि उपस्थित थे    ।                 

देवभूमि खबर

Related articles