मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी को सौंपा कार्यवाही पत्र

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी को सौंपा कार्यवाही पत्र
Spread the love

मसूरी मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने लंढौर बाजार में बड़े ट्रक द्वारा 5 दूकानों के छज्जे तोड़े जाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली,मसूरी को कारवाई को लेकर पत्र सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल रात लंढौर बाजार में एक कोई बड़े ट्रक ने 5 दूकानों के छज्जे तोड़ दिये साथ ही एक दुकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दी। एक महीने में ये दूसरी घटना है, पुलिस ने पहली घटना पर भी कोई कार्यवाई नहीं की। घंटाघर से आगे बड़े ट्रक आना भी वर्जित है, परंतु कुछ ऐसा नहीं हो रहा और ना ही कोई कार्यवाही की जा रही है।

उन्होने कहा कि 2010 से पहले नगर पालिका चेक पोस्ट पर हर घंटाघर आने वाले बड़े ट्रक की घंटाघर तक के लिए पर्ची और रसीद कटती थी, जिससे की आवागमन की पूर्ण जानकारियां रिकार्ड होती थी पर अब ये कार्यप्रणाली भी चौपट है।सभी व्यवस्थाएं बेहाल हैं। इस लापरवाही से पूर्व से ही मसूरी के नागरिक और व्यापारी है और आर्थिक नुकसान झेल रहें हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली,मसूरी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles