मैं आज जो योजना लेकर आया हूं उससे अमेठी को जाना जाएगा:मोदी
अमेठी ।एजेंसी।अमेठी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं 98 में जब अटल जी के साथ अमेठी आया था तब भी इंद्र भगवान की ऐसी ही कृपा हुई थी। अमेठी भविष्य में किसी और राजनीतिज्ञ के नाम से नहीं बल्कि मैं आज जो योजना लेकर आया हूं उससे अमेठी को जाना जाएगा। आज मैं एक और बहुत महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं। ये घोषणा अमेठी की नई पहचान, नई शान से जुड़ी है। अब कोरबा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में दुनिया की सबसे आधुनिक बंदूकों में से एक, AK-203, बनाया जाएगा। ये रायफलें रूस और भारत का एक जाइंट वेंचर मिलकर बनाएगा। दुनिया भर में प्रख्यात क्लाश्निकोव की अत्याधुनिक एके -203 राइफल का अमेठी में निर्माण शुरू होगा। इसके लिए मैं पुतिन को धन्यवाद देना चाहता हूं। ‘मेड इन अमेठी’ एके 203 राइफलों से आतंकियों और नक्सलियों के साथ होने वाली मुठभेड़ों में हमारे सैनिकों को निश्चित रूप से बहुत बढ़त मिलने वाली है। ये फैक्ट्री अमेठी के नौजवानों के लिए रोज़गार के नए अवसर भी ला रही है और देश के विकास और सुरक्षा लिए भी एक नया रास्ता खोल रही है। आज जो ये काम शुरू होने वाला है वो आज से 8-9 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था पर इस काम पर ध्या न ही नहीं दिया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि अमेठी के उत्तम उदाहरण हमारे सबका साथ सबका विकास का। अमेठी में हल भले ही चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन यहां का दिल जीता। जिन्होंने हमे वोट दिया वह भी हमारे हैं, जिन्होंने वोट नहीं दिया वह भी हमारे हैं। कुछ लोग जगह जगह घूमकर भाषण करते रहते है – मेड इन उज्जैन, मेड इन जैसलमेर, मेड इन बड़ौदा। लेकिन ये मोदी है अब यहां बनने वाली राइफल मेड इन अमेठी के नाम से जानी जाएगी। सेना ने साल 2005 में आधुनिक हथियार की अपनी जरूरत को तब की सरकार के सामने रखा था। आपके सांसद ने 2007 में इसका शिलान्यास किया, तब ये कहा गया था कि 2010 से इसमें काम शुरू हो जाएगा। शिलान्यास के बाद के 3 साल तक सरकार ये ही तय नहीं कर पाई कि किस तरह के हथियार बनाए जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि मेड इन अमेठी AK-203 राइफलों से आतंकियों और नक्सलियों के साथ होने वाली मुठभेड़ों में हमारे सैनिकों को निश्चित रूप से बहुत बढ़त मिलने वाली है। पहले जो सरकार थी, उसने सुरक्षाबलों की सुरक्षा में खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। हमारे देश को आधुनिक राइफल ही नहीं, आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट ही नहीं, आधुनिक तोप के लिए भी इन्हीं लोगों ने इंतजार कराया है। ये हमारी ही सरकार है जिसने आधुनिक हॉविट्ज़र तोप का सौदा किया और अब तो भारत में ही बनाई जा रही है। पहले की सरकार ने बुलैट फ्रूक जैकेट के लिए तरसाया। 2009 में जैकेट की मांग की गई थी। जैकेट का इंतजार कराने वाले लोग कौन थे, ये सब जानते हैं।
इस दौरान रैली में लोग राहुल गांधी चोर के नारे लगाने लगे।
पीएम मोदी ने कहा कि राफेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक यह चुकी है सरकार ने सही सौदा किया। लेकिन ये लोग झूठ बोल रहे हैं। इन्होंने देश की सुरक्षा का ख्याल नहीं किया। ऐसे ही इन लोगों ने अमेठी के लोगों के साथ किया। पीएम मोदी ने कहा अमेठी में विकास के नाम पर लोगो की भावनाओं से खेला गया। पीएम ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अभी रूसी राष्ट्रपति पुतिन का संदेश सुनाया। रक्षा मंत्री नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण हैं। पीएम ने अंत में कहा कि किसान हो, जवान हो या फिर नौजवान, आपका ये प्रधानसेवक पूरी प्रमाणिकता के साथ आज काम कर पा रहा है तो इसके पीछे आप की शक्ति है, आपके एक वोट की ताकत है।

