राहुल राफेल मामले में झूठ बोल रहे हैं -रविशंकर प्रसाद*

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।राफेल मुद्दे पर जारी सियासी गहमागहमी के बीच राहुल गांधी के आरोपों का केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खंडन किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय वायुसेना पर यकीन नहीं करते। सुप्रीम कोर्ट पर यकीन नहीं करते। कैग (सीएजी) पर यकीन नहीं करते। क्‍या वह पाकिस्‍तान पर यकीन करना चाहते हैं? वह जानबूझकर या अनजाने में राफेल के प्रतिस्‍पर्द्धियों के हाथों में खेल रहे हैं।

इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles