गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

Spread the love

पणजी।एजेंसी।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन।वे काफी समय से कैंसर से झूज रहे थे।बीते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इससे पहले उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। 63 साल के परिकर अग्नाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और यहां पास में डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में रह रहे थे। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई। मनोहर परिकर के लिए कल यानी सोमवार सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles