सभी दल निकाय चुनावों में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता दें

Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच
प्रेस विज्ञप्ति
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी द्वारा कोर बेठक कर आगामी आने वाले निकाय चुनावों में सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों से अपील की हैं कि प्रत्येक दल अपनी पार्टी से उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता दें।
प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच पुरजोर तरीके से भाजपा कांग्रेस व उक्रांद व अन्य क्षेत्रीय दलों में पृथक राज्य के लिये संघर्ष करने वाले लोगो को ही टिकट में मौका दें विशेषकर जो लोग राज्य की नीतियों को समझने या बनाने में व समाज के क्षेत्र में कार्य करते हैं फिर चाहे वह किसी भी दल में हो वह राज्य आंदोलनकारियों को पार्षद से लेकर मेयर के दावेदारों में प्राथमिकता दें।
वहीं मनोज नौटियाल व विजय बलूनी ने मांग की हैं कि शासन अग्रिम पहल करते हुये पहले युद्धस्तर पर मतदाता सूचियों का सही मिलान करें ताकि एन चुनाव के वक्त परेशानी पैदा ना हो सकें। रवीन्द्र कुमार ने चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि गत 07-माह से सेंकड़ों लोग अपनी सम्मान पेंशन को लेकर परेशान हैं लेकिन शासन द्वारा अभी तक किसी भी जिलाधिकारियों को बजट जारी नहीं किया जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त हैं।
कोर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती डोईवाला प्रभारी मनोज नौटियाल , सदस्य रवीन्द्र सोलंकी , विजय बलूनी एवं सुनील कुमार , रवीन्द्र राणा आदि विशेष रूप से रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveदेहरादून ।थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उनके साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नाबालिक युवतियों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। दिनांक 12/05/2024 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर आकर […]