सीमांत गाँवों में किया गया विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सीमांत गाँवों में किया गया विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Spread the love

चमोली ।पुलिस एवं खेल विभाग चमोली द्वारा सीमांत गाँवों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चमोली पुलिस और खेल विभाग चमोली द्वारा जनपद के सीमांत गाँवों के स्थानीय निवासियों के मध्य दिनांक 24 और 25 जून को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीमांत गाँव नीती, गमशाली, बाम्पा और फरकिया के महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों के बीच रस्साकस्सी, वॉलीबॉल, नीबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इसका शुभारम्भ आज पुलिस और खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा दुम्पुधार मैदान में किया गया, जिसमें महिलाओं के बीच रस्साकस्सी, दौड़ और पुरुषों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles