HTML tutorial
HTML tutorial

IG पर जन संघर्ष मोर्चा का आरोप: “कमिश्नर के पैर छूकर खाकी की गरिमा हुई प्रभावित”

IG पर जन संघर्ष मोर्चा का आरोप: “कमिश्नर के पैर छूकर खाकी की गरिमा हुई प्रभावित”
Spread the love

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक प्रेस वार्ता में गढ़वाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक के दौरान आईजी द्वारा सार्वजनिक रूप से वर्दी में कमिश्नर के पैर छूना पुलिस की गरिमा के खिलाफ है।

नेगी ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार पुलिस आचरण नियमावली के अनुरूप नहीं है और इसे सार्वजनिक मंच पर नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि व्यक्तिगत सम्मान देना था तो यह कार्य निजी रूप से किया जा सकता था।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली के कारण भूमाफियाओं को संरक्षण मिल रहा है और मामले में निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। नेगी ने डीजीपी और गृह विभाग से इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी और ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles