फेसबुक ने हटाए पीएम मोदी के नमो ऐप से जुड़ी आईटी फर्म के 15 पेज व अकाउंट
नई दिल्ली।एजेंसी।पहले कांग्रेस फिर पाकिस्तान की सेना के पेज व अकाउंट हटाने के बाद सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने एक आईटी फर्म से संबंधित व्यक्तियों के 15 पेज और अकाउंट हटा दिए हैं। फेसबुक ने यह कार्रवाई सिल्वर टच नामक आईटी फर्म के खिलाफ की है। यह फर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप से जुड़ी हुई है।
इससे पहले फेसबुक ने बताया था कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटाए हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए हैं।

