HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस की न्याय स्कीम झूठ का पुलिंदा :कोश्यारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने जनता को केन्द्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियां बताकर वोट देने की अपील की। श्री कोश्यारी ने कहा की मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, बेरोजगारों के लिए काम किया है।

कांग्रेस सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर उनके मनोबल को कमजोर कर रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की न्याय स्कीम को झूठ का पुलिंदा बताकर जनता को भ्रमित न होने की बात कही। इस मौके पर श्री कोश्यारी ने जनता से कहा की भाजपा को वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। विधायक श्री चैधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गढवाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहसिक जीत दर्ज करेगी। रूद्रप्रयाग की पूरी जनता का समर्थन मोदी और भाजपा के साथ है। इस मौके पर राज्यमंत्री राजेन्द्र अंथवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कृपाल सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह रावत, रामाकृष्ण थपलियाल, बिन्दीलाल, राजपाल सिंह, विनोद नेगी, शान्ति लाल, सुंदर रावत, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, विधानसभा संयोजक दरम्यान जख्वाल, महामंत्री अजय सेमवाल, विष्णु प्रसाद थपलियाल, सरला खंडूड़ी, कपूर रावत, विनोद भट्ट, जेपी सेमवाल, मेहरबान रावत, ओपी बहुगुणा, सतेंद्र बत्र्वाल, कुलेन्द्र राणा, विक्रम कंडारी, दीपराज बंगारी सहित कई मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles