विवाहित महिला की संदिग्ध मृत्यु पर जांच, कब्र से निकाला गया शव
देहरादून ।बसंत विहार क्षेत्र में एक विवाहित महिला फराह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां मुमताज ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल पक्ष ने की है।
पुलिस द्वारा तहसीलदार की उपस्थिति में पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। शव से बिसरा सुरक्षित कर एफएसएल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुनः कब्र में दफनाया गया।
