ऋषिकेश में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, तीन महिलाएं गिरफ्तार

ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने मनसा देवी, गुर्जर प्लॉट, रूसाफॉर्म और गुमानीवाला क्षेत्र में संदिग्ध घरों की तलाशी ली।
छापेमारी के दौरान रुषा फार्म, गुमानीवाला में तीन महिलाओं के घरों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं में सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह के कब्जे से 14 लीटर, दर्शना कौर पत्नी बलजीत सिंह के घर से 20 लीटर तथा आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग की टीम ने तीनों अभियुक्ताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
