विधानसभा अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विधानसभा परिसर में किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ
देहरादून। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में नगर निगम देहरादून और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा में श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे।
अपने संबोधन में श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि एक सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिकारियों से विधानसभा परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर निगम और विधानसभा के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, सचिव हेम पंत, मुख्य सफाई निरीक्षक पुष्पा राठौड़ आदि शामिल थे।
