शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में कोटद्वार पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 30 अगस्त 2026 को कोटद्वार से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को कोटद्वार निवासी युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि डाकघर, कोटद्वार में तैनात आशीष यादव ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 147/2026, धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने आरोपी आशीष यादव पुत्र विनोद कुमार, निवासी भिवानी खेड़ा, हरियाणा को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
