बद्रीपुर के ग्रामीणों की मांग पर जन संघर्ष मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की अंडरपास निर्माण की गुहार

बद्रीपुर के ग्रामीणों की मांग पर जन संघर्ष मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की अंडरपास निर्माण की गुहार
Spread the love

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम बद्रीपुर में परशुराम मंदिर के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात के दौरान गडकरी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

नेगी ने बताया कि निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुराम चौक के निकट एनएचएआई द्वारा रपटे पर अंडरपास की जगह बरसाती पानी की निकासी और आवागमन के लिए मोटे पाइप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि इस व्यवस्था से बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पाएगी, जिससे भविष्य में ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नेगी ने जोर देकर कहा कि बद्रीपुर के इस क्षेत्र में गांव की आधी से ज्यादा आबादी निवास करती है, और यह मार्ग किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे इसी रास्ते से घास-चारा आदि लाते हैं। इस वजह से यहां अंडरपास बनाना अत्यंत जरूरी है ताकि ग्रामीणों और किसानों को कोई असुविधा न हो।

देवभूमि खबर

Related articles