HTML tutorial
HTML tutorial

9 लाख से अधिक की अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

9 लाख से अधिक की अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।सेलाकुई पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। अभियुक्त सनी चुंग, जो बरेली से स्मैक की सप्लाई कर देहरादून लाता था, को सेलाकुई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के छात्रों को निशाना बनाता था।

अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles