HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा नेता रोहित कुमार के नेतृत्व में सरिता आर्या से महिलाओं ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भाजपा नेता रोहित कुमार के नेतृत्व में सरिता आर्या से महिलाओं ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के ब्रेसाइड क्षेत्र में स्थानीय विधायक सरिता आर्या से भाजपा नेता रोहित कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और बताया कि नगर पालिका चुनाव नवंबर तक हो जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि भाजपा का अध्यक्ष और सभासद जिताकर कमल का फूल खिलाएं।

विधायक आर्या ने कहा कि अभी नगर पालिका बोर्ड भंग है, इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, लेकिन बोर्ड बैठक के बाद सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग बरगलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मतदाताओं को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए और भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना चाहिए।

विधायक ने यह भी बताया कि नगर पालिका को 36 लाख रुपये सड़कों और रास्तों की मरम्मत के लिए दिए गए हैं, और यदि काम नहीं हुआ तो धनराशि वापस ले ली जाएगी। महिलाओं ने शिकायत की कि किसी की मृत्यु होने पर अर्थी ले जाने में भी दिक्कत होती है। इस पर विधायक ने कहा कि यदि नगर पालिका रास्ते ठीक नहीं करेगी, तो वह विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराएंगी, लेकिन यह कार्य तभी संभव होगा जब बोर्ड की बैठक होगी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी ने कहा कि यदि भाजपा के अध्यक्ष और सभासद जीतते हैं और वे उनकी बात नहीं सुनते, तो उनका घेराव किया जाए। इस दौरान अधिवक्ता नवीन जोशी कनू, तारा राणा, हंसा रावत समेत कई लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles