दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं रेखा आर्या, आगामी युवा महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
नई दिल्ली।उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल निर्धारण के लिए आभार प्रकट किया।
मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु Games Technical Conduct Committee (GTCC) के गठन के लिए भी केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में आगामी युवा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
रेखा आर्या ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे और अपने मार्गदर्शन से प्रदेश के खेल और युवा गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे।


