HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी में शिक्षकों की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही, दो अध्यापक निलंबित

टिहरी में शिक्षकों की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही, दो अध्यापक निलंबित
Spread the love

टिहरी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने टिहरी के रा.प्रा.वि. कोटी डोभालों की विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोडा और सहायक अध्यापिका मीना देवी को निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही एक छात्र के चोटिल होने के बाद, दोनों शिक्षकों की गैरहाजिरी के चलते की गई।

07 नवम्बर 2024 को एक दैनिक समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई थी कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे, जिससे स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ और एक छात्र घायल हो गया। जिलाधिकारी ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल ने जानकारी दी कि जसपाल पुरषोडा ने मीना देवी के अवकाश की सूचना होने के बावजूद उचित विभागीय अधिकारियों को सूचित नहीं किया। इस लापरवाही के चलते दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, थौलधार में संबद्ध किया गया है।

विभाग ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें और ऐसी लापरवाहियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं।

देवभूमि खबर

Related articles