HTML tutorial
HTML tutorial

गौचर मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, 12 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश

गौचर मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, 12 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश
Spread the love

चमोली।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को गौचर में आयोजित होने वाले 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2024 की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह मेला आगामी 14 नवंबर से शुरू होगा, और इसके भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है।

जिलाधिकारी ने मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश एवं निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को 12 नवंबर तक पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए शटल सेवा और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, नगर पालिका को मेले के दौरान और मेला समाप्ति पर साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मेला मैदान में कुल 429 दुकानों की योजना है, जिनमें से 274 दुकानों का निर्माण हो चुका है और 50 दुकानों की फ्रेमिंग का काम पूरा हो गया है। मेला पंडाल तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है, और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 12 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी।

देवभूमि खबर

Related articles