HTML tutorial
HTML tutorial

महर्षि विद्या मंदिर ताकुला में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बच्चों की रंगारंग प्रतियोगिताएं

महर्षि विद्या मंदिर ताकुला में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बच्चों की रंगारंग प्रतियोगिताएं
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल: उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि विद्या मंदिर, ताकुला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल पाण्डे द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस के महत्व पर जानकारी देने से हुई।

प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक की छात्रा परिधि रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड गीत में कामाक्षी रजवार को प्रथम स्थान मिला।

भाषण प्रतियोगिता में चार सदनों के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिष्ठा कनवाल को प्रथम और आरुष नैनवाल को द्वितीय स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नारायण सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल पाण्डे सहित शिक्षक हरीश सिंह बिष्ट, दीपा बिष्ट, दीपिका गैलाकोटी, खष्टी सिजवाली, रेखा भट्ट, लक्ष्मी जोशी, प्रियंका आर्या, हिमानी आर्या, वैशाली और हर्षित जोशी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles