HTML tutorial
HTML tutorial

दून विश्वविद्यालय में पटकथा और अभिनय कार्यशाला का आयोजन, रंगमंच में करियर की अपार संभावनाओं पर जोर

दून विश्वविद्यालय में पटकथा और अभिनय कार्यशाला का आयोजन, रंगमंच में करियर की अपार संभावनाओं पर जोर
Spread the love

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच एवं लोक कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय पटकथा और अभिनय कार्यशाला में सुप्रसिद्ध फिल्म विशेषज्ञ अभय डालाकोटी ने छात्रों को रंगमंच, स्क्रिप्टराइटिंग, एक्टिंग, लाइट डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, और वेब सीरीज में करियर के विभिन्न अवसरों पर जानकारी दी।

अभय डालाकोटी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी वेब सीरीज “फ्री टिकट” ने हॉटस्टार पर सफलता पाई और उनकी पटकथा “22 गुलमोहर रोड” ने न्यूयॉर्क और ऑस्टिन फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीते। डालाकोटी ने छात्रों को रंगमंच के व्यापक महत्व को समझाते हुए कहा कि यह व्यक्ति के संपूर्ण विकास से जुड़ा हुआ है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकता है।

कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय का रंगमंच विभाग सबसे सक्रिय है और इसमें बीए और बीएससी के छात्रों का उत्साह रंगमंच की ओर बढ़ रहा है। रंगमंच विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो. एच सी पुरोहित ने इस अवसर पर विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश भट्ट ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles