HTML tutorial
HTML tutorial

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Spread the love

उधमसिंहनगर, कुंडा। राख कॉलोनी, बाबरखेड़ा में एक व्यक्ति के संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। मृतक नन्नूमल की दूसरी पत्नी सविता ने अपने प्रेमी आतिफ के साथ मिलकर तौलिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना को एक सामान्य मौत का रूप देने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।

31 अक्टूबर को डायल 112 पर सूचना मिली कि नन्नूमल अपने कमरे में मृत पाया गया है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की दूसरी पत्नी सविता ने दावा किया कि नन्नूमल ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और संभवतः उसी कारण उसकी मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन संदेह के चलते एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए।

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि घटना की रात आतिफ संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र में घूम रहा था, और उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि की गई। 8 नवंबर को पुलिस ने सविता और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि नन्नूमल के शराब पीने और मारपीट की आदत से परेशान होकर सविता ने अपने प्रेमी आतिफ के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

दोनों ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर नन्नूमल को पिलाई और फिर उसके हाथ-पांव बांधकर तौलिये से गला घोंट दिया। मामले का खुलासा पुलिस की तत्परता और आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच से हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आतिफ पुत्र पुत्तन, निवासी मगरमऊ, जिला रामपुर

2. सविता पत्नी नन्नूमल, निवासी कमरुद्दीन नगर,

देवभूमि खबर

Related articles