HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी पुलिस ने ऑनलाइन आईफोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

टिहरी पुलिस ने ऑनलाइन आईफोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी। टिहरी पुलिस ने आईफोन बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गाजियाबाद के नंदग्राम से गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायतकर्ता श्रीमती शोबती देवी द्वारा 27 जून 2024 को 4 लाख 60 हजार रुपये की ठगी के संबंध में नई टिहरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने अपराध की जांच में तेजी लाते हुए साइबर शाखा को मामला सौंपा और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों सोहेल और कार्तिक सिद्धू को 8 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 4 मोबाइल, 5 एटीएम, 2 पासबुक, 2 पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को सस्ते में आईफोन देने और व्हाट्सएप पर लॉटरी का झांसा देकर ठगी करते थे। उनके बैंक खाते कोटेक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक में मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles