पुलिस टीमों के बेहतरीन समन्वय और अथक प्रयासों का नतीजा, 4 साल की बच्ची का अपहरण 24 घंटे में सुलझा
देहरादून।दून पुलिस ने एक 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाकर उसे सकुशल बरामद किया। इस मामले में अपहरणकर्ता, एक विधि विवादित किशोर, को पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने स्वयं इस ऑपरेशन की कमान संभाली और एसओजी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) तथा स्थानीय पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया।
इन टीमों ने सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध अभियुक्त की पहचान की और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, धर्मशालाओं सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कनक चौक के पास से विधि विवादित किशोर को पकड़कर उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया, जिसे फिर से उसके परिजनों को सौंप दिया गया।


