जिलाधिकारी और एसएसपी दून कल दोपहिया वाहन से करेंगे शहर का संयुक्त निरीक्षण
देहरादून ।शहर में जन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह 11 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से दोपहिया वाहन पर शहर का संयुक्त निरीक्षण करेंगे।
इस दौरे के दौरान महिला सुरक्षा के तहत पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट की संभावनाओं का अध्ययन, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था, चौराहों के निर्माण और सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन, सड़कों की स्थिति और ड्रेनेज सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।


