HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड के दो शहरों में कूड़े से बिजली उत्पादन की शुरुआत

उत्तराखंड के दो शहरों में कूड़े से बिजली उत्पादन की शुरुआत
Spread the love

देहरादून।शहरों में बढ़ते कूड़े का प्रभावी प्रबंधन अब उत्तराखंड में नई राह बना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इकोलॉजी और इकोनॉमी को संतुलित करने की नीति के तहत, रुद्रपुर नगर निगम और मसूरी नगर पालिका ने वेस्ट टू एनर्जी मॉडल अपनाया है। इससे कूड़े से बिजली और खाद का उत्पादन शुरू किया गया है, जो प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए एक सकारात्मक कदम है।

रुद्रपुर नगर निगम प्रतिदिन 105-118 मीट्रिक टन कूड़ा उत्पन्न करता है। नवंबर 2022 में, पीपीपी मॉडल के तहत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू किया गया, जो प्रतिदिन 30 टन कूड़ा निस्तारित कर छह किलोवॉट बिजली और जैविक खाद का उत्पादन करता है।

मई 2024 में मसूरी नगर पालिका ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से उत्पादन शुरू किया। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन आठ टन कूड़ा निस्तारित करने की है, जिससे बायो गैस और जैविक खाद बनती है, जिससे मसूरी में पर्यावरण संरक्षण के प्रयास मजबूत हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वेस्ट टू एनर्जी पॉलिसी के तहत कूड़े से बिजली उत्पादन शुरू किया गया है, जो ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देवभूमि खबर

Related articles