HTML tutorial
HTML tutorial

लोक निर्माण विभाग की धीमी प्रगति पर अधीक्षण अभियंता के वेतन रोकने के आदेश

लोक निर्माण विभाग की धीमी प्रगति पर अधीक्षण अभियंता के वेतन रोकने के आदेश
Spread the love

टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला सभागार, नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राजस्व, जल निगम, शिक्षा, लघु सिंचाई जैसे विभागों से आई 33 शिकायतों पर गहन चर्चा की। लोक निर्माण विभाग की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने का आदेश दिया और अन्य संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय से निस्तारण करने को कहा।

जिला प्रशासन द्वारा 13 नवंबर को अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने 23 व 24 नवंबर को मोबाइल पासपोर्ट बैन द्वारा पासपोर्ट से जुड़े कार्यों का आयोजन भी तय किया। तहसील धनोल्टी की सुबदा देवी ने अतिक्रमण की शिकायत की, तो वहीं बंदगल गांव के प्रेपन सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता मांगी। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles