HTML tutorial
HTML tutorial

पौड़ी पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और रामलीला मंचों पर स्थानीय बोली में किया लोगों को जागरूक

पौड़ी पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और रामलीला मंचों पर स्थानीय बोली में किया लोगों को जागरूक
Spread the love

पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पौड़ी जिले में पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम स्कूलों, कॉलेजों, और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्थानीय बोली/भाषा में संवाद करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।

कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत श्रीनगर में छात्रों, स्कूल स्टाफ और चौकी पाबों की टीम ने ग्राम मरखोला में रामलीला मंचन के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों की लत, मानव तस्करी, छेड़खानी, घरेलू हिंसा, और महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया।

पुलिस ने अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन-1930, डायल-112, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप जैसी सेवाओं की जानकारी भी साझा की। लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ, उन्होंने सभी को अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

देवभूमि खबर

Related articles