HTML tutorial
HTML tutorial

धामी सरकार को उक्रांद की चेतावनी: सेवा विस्तार बंद करो, भ्रष्ट अधिकारियों की जांच के लिए कमेटी बनाओ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने आज धामी सरकार को चेतावनी दी कि वह भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार देना बंद करे। उन्होंने मांग की कि सेवा विस्तार प्राप्त अधिकारियों का विस्तार तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। उपाध्याय का आरोप है कि सरकार ने सेवा विस्तार को उद्योग बना दिया है, जिसमें पैसों के लेन-देन की संभावना है, और इसे उक्रांद बर्दाश्त नहीं करेगा।

उक्रांद ने सरकार से भ्रष्ट अधिकारियों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने और सभी अधिकारियों की संपत्तियों की घोषणा करने की मांग की। युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो “हल्ला बोल” अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार के कारण योग्य अधिकारियों को मौका नहीं मिल रहा, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है।

उक्रांद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनमानी जारी रखी, तो युवा उक्रांद भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का विरोध करेगा और राज्य में जोरदार आंदोलन करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles