HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा का पूजन, दीपोत्सव में शहीदों के निमित्त जलाया दीया

मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा का पूजन, दीपोत्सव में शहीदों के निमित्त जलाया दीया
Spread the love

हरिद्वार । हर की पैड़ी पर आयोजित गंगा दीप महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया, जहां प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में 500 ड्रोन के शो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें राज्य की परंपरा, श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम, भगवान शिव और मां गंगा की झलक दिखाई गई। कन्हैया मित्तल के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर अल्मोड़ा बस हादसे के हताहतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य स्थापना दिवस का स्मरण किया। इस दौरान हरिद्वार के 50 घाटों पर लाखों दीये जलाए गए, जो राज्य की उन्नति और शांति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रजत जयंती पर राज्य के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के प्रति उत्तराखंड वासियों को संकल्पित होना चाहिए।

उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर पर भी काम तेज़ी से हो रहा है। गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में गंगा के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित रखना आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, आचार्य बाल कृष्ण, सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक उमेश कुमार, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रौहेला, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष सन्दीप गोयल, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक के. एस नगन्याल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles