राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड का नेतृत्व करने वाली परेड कमांडरों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में हिस्सा लेने वाली महिला कमांडरों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी महिला परेड कमांडरों, अश्व दल की महिला घुड़सवारों और हिम रक्षक डेयरडेविल्स की 17 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर उत्साह बढ़ाया।
राज्यपाल ने कहा कि परेड में मातृशक्ति को नेतृत्व करते देखना गर्व का क्षण था। उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास और संतुलित प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और नारी सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्यपाल ने पुलिस विभाग को भी धन्यवाद दिया जिसने महिला पुलिस कर्मियों को नेतृत्व के लिए तैयार किया।
इस अवसर पर एडीजी ए.पी. अंशुमान, आईजी विम्मी सचदेवा, एसएसपी अजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रीना राठौर, उ0नि0ना0पु0 पूनम शाह, उ0नि0ना0पु0 रजनी चमोली, उ0नि0ना0पु0 टीना रावत, उ0नि0ना0पु0 ज्योति पंवार, उ0नि0ना0प0 स्मृति रावत, उ0नि0ना0पु0 दीपा रानी, उ0नि0ना0पु0 विनयता चौहान, उ0नि0ना0पु0 किरन डोभाल, उ0नि0मा0प0 हिमानी चौधरी, हेड कांस्टेबल पूनम रानी, फायरवूमेन दिव्या डांगी, फायरवूमेन विनीता, फायरवूमेन नेहा डबराल, महिला कांस्टेबल नीलम धारीवाल, महिला कांस्टेबल प्रीती मल्ल, महिला कांस्टेबल रीना उपस्थित रहीं।


