स्मृति ईरानी का राहुल गांधी की सम्पत्ति पर तंज

Spread the love

अमेठी।एजेंसी।उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय सीट हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो उनके खिलाफ बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार फिर ताल ठोंक रही हैं।

स्मृति ईरानी के हलफनामें के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति 9 करोड़ की है अगर राहुल गांधी की आर्थिक ताकत से तुलना करें तो इन लोगों के पास 7 करोड़ संपत्ति कम है। स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ये बड़े आश्चर्य की बात है कि जो शख्स किसी खास पेशे में वर्षों से नहीं है उसकी संपत्ति उनके और उनके पति से ज्यादा है।

स्मृति और उनके पति के पास 3.5 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि राहुल गांधी के पास 5.8 करोड़ है। दोनों लोगों की अचल संपत्ति 6 करोड़ है जबकि राहुल गांधी की अचल संपत्ति करीब 10 करोड़ है। 2017-18 में स्मृति ईरानी की वार्षिक आय(46 लाख) राहुल गांधी(1.11 करोड़) की आय की आधी है।

देवभूमि खबर

Related articles